फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड पर गोयल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे ट्रक और तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सदर थाने में तैनात एएसआई राजेश ने बताया कि तूड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मृतक व घायल की अभी पहचान नहीं हो सकी। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके से हटवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें