फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए पीछे बाइक टकराने से बैंक कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आर्यनगर के पास लकड़ी से लोड ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण पीछे आ रही बाइक ट्रॉली से टकराई और शिव नगर निवासी व बैंक कर्मी नरेश घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में सेक्टर-14 के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि वह बालसमंद में आईसीआईसी बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शिव नगर की गली नंबर पांच में रहने वाले नरेश कुमार वहां पर सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार रात को दोनों बैंक से शहर आ रहे थे। मैं कार में सवार था और नरेश बाइक पर सवार था। जैसे ही आर्यनगर के पास पहुंचे तो सामने चल रहे ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिसस कारण बाइक ट्रॉली से जा टकराई। ट्रॉली में लकड़ी भरी हुई थी। नरेश को काफी चोटें आई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें