फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में मिल आ जाएगी टीबी की रिर्पोट उसी समय से शुरू होगा मरीज का उपचार

विज्ञापन
केंद्रीय टीबी डिवीजन राज्य टीबी विभाग के तत्वावधान तथा यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल ड? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। देश में पहली बार टीबी की जांच के लिए हिसार में पायलट प्रोजेक्ट आरंभ हुआ है, जिसमें टीबी टेस्ट की रिपोर्ट चार घंटे में मिल जाएगी। इसी को लेकर शनिवार को केंद्रीय टीबी डिवीजन, राज्य टीबी विभाग के तत्वावधान तथा यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के सहयोग से संक्रामक बीमारी टीबी के परीक्षण, जांच एवं इसकी रोकथाम के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में वन स्टॉप टीबी डीआरटीबी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन मॉडल लॉन्च किया गया ।
विज्ञापन

डॉट प्रणाली को बंद किया
महानिदेशक चिकित्सक वीना सिंह ने कार्यशाला के दौरान कहा कि हम पचास से अधिक वर्षों से टीबी नियंत्रण गतिविधियों में लगे हुए हैं फिर भी टीबी भारत का सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट बना हुआ है। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का अभियान चला हुआ है। विदेश की संस्था यूएसएड से टाईअप किया है। उन्होंने बताया कि अब डॉट प्रणाली को बंद कर दिया है। पहले टीबी की कई दिनों में रिपोर्ट मिलती थी, लेकिन टेस्ट के चार घंटे बाद ही रिपोर्ट आ जाएगी। अगर कोई संक्रमित मिलता है तो उसका उसी समय से उपचार शुरू हो जाएगा।
सभी जांच निशुल्क होगी
इस प्रोजेक्ट में क्षय रोगी की पहचान कर उन्हें उच्चतम और गहन जांच परीक्षण सेवाएं प्रदान की जाएगी। फिलहाल हिसार व आसपास के क्षेत्रों से रोगी चंडीगढ़ एवं दिल्ली टीबी जांच एवं इलाज के लिए जाते हैं, लेकिन अब वन स्टॉप टीबी डीआरटीबी डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन मॉडल से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही ये सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इससे टीबी रोगियों का बिना देरी के उपचार हो सकेगा। इस अवसर पर टीबी विशेषज्ञ केरल जोसिफ, डॉ. संजीव सैनी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जेपी नलवा, डॉ. रयूबीन स्वामिकेन, हरियाणा राज्य टीबी ऑफिसर डॉ. राजेश राजू, संयुक्त निदेशक टीबी डॉ. विवेकानंद सी गिरी सहित स्वास्थ्य के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें