फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में आज उछलेगा बोतल में सरसाें तेल कम होने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार सुबह 11 बजे लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे। इसमें 14 परिवादों पर सुनवाई की जाएगी। इनमें तीन पुरानी और 11 नई शिकायतों को रखा जाएगा। संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गांव खेड़ा रांगडान के अनूप व अन्य लोगों ने शिकायत में कहा है कि उनके हिस्से का राशन उनके गांव में न बांटकर उगालन में बांट दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें तेल पूरा नहीं दिया गया। हर बोतल के ढक्कन खुले हुए थे, उनमें 100-150 ग्राम तेल कम था। गांव कनोह निवासी संदीप, रमेश आदि ने शिकायत में बताया कि उनके गांव में नहर से गांव तक पाइपलाइन डालने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी। ठेकेदार व अन्य लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर लाखों का भ्रष्टाचार किया है। गांव सिसाय बोलान निवासी परमजीत उर्फ काला ठेकेदार ने शिकायत दी है कि गांव लोहारी में उन्होंने मकान बनाने का ठेका लिया था। मकान मालिक बकाया 20 हजार रुपये नहीं दे रहा। इसी तरह नवदीप काॅलोनी प्राॅपर्टी डीलर अमरजीत व रोशनलाल पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। गांव सिसाय बोलान निवासी राजेश कुमार, बरवाला निवासी रोहताश,गांव बधावड़ निवासी इंदरो, न्योली खुर्द निवासी ओमप्रकाश भी अपने परिवाद मंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें