फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 9410 किमी लंबी 4227 सड़कों के निर्माण की आज सीएम देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को प्रादेशिक सड़क उत्थान योजना के तहत 9410 किलोमीटर लंबाई की 4227 सड़कों की कार्पेटिंग और निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इन कार्यों पर 4827 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही राज्यभर के विभिन्न जिलों में एक साथ 110 सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में सीएम कार्यों का शुभारंभ करेंगे। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की 2285, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 549, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 347, पंचायती राज विभाग की 276, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की 498 और एचएसआईआईडीसी की 272 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। रविवार को जिन सड़कों का लोकार्पण होगा, उनमें 110 सड़कों का वर्क अलॉट हो चुका है। सीएम के शुभारंभ करते ही 22 जिलों की 110 सड़कों पर निर्माण कार्य एक साथ शुरू हो जाएगा।
इन जिलों में शुरू होंगे कार्य
अंबाला 9, झज्जर 4, भिवानी 8, जींद 6, चरखी दादरी 4, कैथल 6, फरीदाबाद 4, करनाल 3, फतेहाबाद 4, कुरुक्षेत्र 8, गुरुग्राम 5, हिसार 4, नूंह 4, पलवल 6, पंचकूला 2, पानीपत 4, रेवाड़ी 4, रोहतक 9, सिरसा 4, सोनीपत 5, यमुनानगर 3 और महेंद्रगढ़ जिले की 4 सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

हकृवि में महिला छात्रावास और मेला ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) में 15.66 करोड़ रुपये की लागत से बने दो नए महिला छात्रावासों और मेला ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे। कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि 150 छात्राओं की क्षमता वाले कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण पर 5.21 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं 177 छात्राओं की क्षमता वाले देवी अहिल्याबाई होल्कर गर्ल्स हॉस्टल पर 9.35 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके अलावा दतोपंत थंगड़ी कृषि उद्यमिता स्थल (मेला ग्राउंड) का भी उद्घाटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें