फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई पिकअप, तीन महिलाओं की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल

Sat, 19 Mar 2022 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

नारनौंद के हांसी-चंडीगढ़ रोड पर पशु सामने आने से गांड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस, हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले में नारनौंद कस्बे के हांसी-चंडीगढ़ रोड पर शनिवार शाम करीब चार बजे पेट्रोल पंप के पास पशु सामने आ जाने से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पिकअप में चालक व उसमें सवार 14 घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। 11 घायल महिलाओं व गाड़ी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हांसी व हिसार रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव राजथल की 12 व नारनौंद की दो महिलाएं पिकअप में सवार होकर सुबह 5 बजे राजस्थान के सैनीवास में किसी धार्मिक स्थान पर गई थी। शाम करीब चार बजे वापस आ रही थी तो कस्बे के मंगलदीप फिलिंग स्टेशन के पास पिकअप के सामने बेसहारा पशु आ गया। जिस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

पिकअप एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर लगते ही गाड़ी पलट गई। पिकअप में सवार सभी महिलाएं व गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राहगीरों ने कस्बे के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन महिलाएं राजथल निवासी 57 वर्षीय वीरमति, 62 वर्षीय कृष्णा व 47 वर्षीय रानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मनीषा, संतरो, सरोज, वीरमति, कविता, सरोज, संतोष, प्रेम देवी, नारनौंद निवासी अंजू सहित तीन अन्य महिलाएं व गाड़ी चालक को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हिसार रैफर कर दिया गया। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने तीनों मृतक महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।
 

तीन महिलाओं की मौत हो गई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर  दिया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रविवार को हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घायलों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जुगल किशोर, डीएसपी नारनौंद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें