फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जांच में कुपोषित मिले सीसवाल के तीन बच्चे, स्वास्थ्य महाशिविर में 102 मरीजों की जांच, 15 यूनिट रक्त एकत्रित

Wed, 23 Sep 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सीएचसी सीसवाल में स्वास्थ्य महाशिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर में 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी सीसवाल के कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चहल ने शिविर का नेतृत्व किया। महाराजा अग्रसेन चिकित्सा महाविद्यालय (एमएएमसी) अग्रोहा की टीम ने नेत्र, शिशु, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी और फिजिशियन सेवाएं दीं।
नागरिक अस्पताल हिसार ब्लड बैंक की टीम ने हरीश कुमार और मनोज कौशिक के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। स्वास्थ्य निरीक्षक नूर मोहम्मद ने 27वीं और वार्ड सेवक अरुण कुमार ने 13वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक नूर मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 102 बाह्य रोगियों की जांच हुई। 15 एक्सरे और 20 हीमोग्लोबिन परीक्षण किए गए। एचसीवी, एचआईवी और गैर-संक्रामक रोगों की भी जांच हुई।
मोबाइल हेल्थ टीम-32 ने बच्चों की स्क्रीनिंग की। इसमें तीन कुपोषित, तीन भेंगापन, 18 दृष्टि दोष, चार गंभीर एनीमिया, एक जन्मजात हृदय रोग और पांच न्यूरो-मोटर एवं विकासात्मक देरी के मामले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें