फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिराज सिनेमा संचालक से रंगदारी मांगने वाले अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 12 जनवरी की शाम करीब 6:50 बजे मिराज सिनेमा के सामने दो बदमाशों ने फायरिंग कर चिट्ठी फेंकी थी। इसमें मिराज सिनेमा संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद दोनों बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस डीएसपी विनोद शंकर, एएसपी राजेश मोहन, एसपी मोहित हांडा मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस 230 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, यूपी में दबिश दे चुकी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सातरोड़ बैंक लूट का मामला भी नहीं सुलझा
26 जुलाई 2023 को बदमाशों ने पिस्तौल तान कर सातरोड़ स्थित यूको बैंक से नकदी लूटी थी। इसमें बदमाश करीब 50 हजार रुपये लूट ले गए थे। छह महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।


पुलिस की टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया। फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। - विनोद शंकर, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें