नारनौंद। दबाव और धमकी देकर रुपये वसूलने के मामले में तीसरे आरोपी गांव भैणी अमीरपुर निवासी जसबीर उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भैणी अमीरपुर निवासी आशीष और दीपक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
कुछ आरोपियों ने पिछले दिनों नगर के वार्ड नंबर-10 नारनौंद निवासी नसीब को धमकाकर बड़ी रकम वसूली थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले नसीब को 60,000 रुपये ब्याज पर दिए और इसकी एवज में उससे 90,000 रुपये वसूलने के बाद भी लगातार दबाव बनाकर अतिरिक्त 15,000 रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि केस की जांच चल रही है दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।