फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव रामायण की पंचायत ने शराब ठेके को हटवाने की रखी मांग

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में ​शिकायतें सुनतीं एडीसी जयाश्रद्धा व अन्य। 
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने समस्याएं सुनीं। ग्राम पंचायत रामायण ने गांव से शराब ठेका हटवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्र सिंह रेड्डू की डिफेंस सेक्टर-5 के प्लाॅट का लेआउट ठीक करवाने और कैमरी रोड निवासी सुमन की दुकान का अलॉटमेंट लेटर जारी करवाने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा ने एचएसवीपी के अधिकारियों को मामले की जांचकर शिकायतकर्ता की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासियों की गली में जलभराव की शिकायत पर जयाश्रद्धा ने नगर निगम के अधिकारियों को समस्या के निदान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम, डीएसपी संजीव कुमार, नगर निगम एएमसी प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें