फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगारिक अस्पताल के सर्जन ने सर्जरी कर एक महीने के बच्चे की अतिरिक्त अंगुली अलग की

विज्ञापन
हांसी नागरिक अस्पताल में बच्चे के साथ डॉ मनु ढींगरा व उनकी सर्जीकल टीम।
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल के सर्जन के अथक प्रयास से एक महीने के बच्चे की जटिल सर्जरी की गई। बच्चे की जन्म से ही एक अंगुली ज्यादा थी। जिसकी ब्लड सप्लाई रुक गई थी। डाक्टरों ने सर्जरी कर छठी उंगली को अलग करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में डॉक्टर की टीम ने बिना किसी खर्च के ऑपरेशन कर उसका हाथ खराब होने से बचा लिया। अस्पताल में 24 मई को डॉक्टर एमके ढींगरा व उनकी ओटी टीम ने एक महीने के बच्चे का सफल ऑपरेशन किया। अब बच्चे का हाथ सामान्य बच्चों की तरह हो जाएगा। जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता पवन कुमार ने बताया कि वह मय्यड़ गांव में एचपी कॉटन मील में कार्य करता है व रामपुरा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी की कुछ समय पहले नागरिक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। जब बच्चा हुआ तब उसकी छह अंगुली थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा की तीन महीने के बाद बच्चे को ले आना तब इस अंगुली को काट देंगे। फिर जब 20 दिन के बाद वह बच्चे को घर पर लेकर आए, तो वह अंगुली काली हो गई। जो कि रसौली का रूप ले चुकी थी। डॉक्टर से इस बारे में परामर्श लिया तो उन्होंने सर्जरी की सलाह दी। फिर 24 मई को डाक्टरों ने बच्चे का सफल ऑपरेशन किया। पवन कुमार ने बताया कि आपरेशन के दिन घर पर जलवा पूजन का कार्यक्रम था, जिसे रद्द करना पड़ा। अब डॉक्टर ने बच्चे का सफल आपरेशन किया है। जिससे अब वह पूरी तरह से ठीक है।
नागरिक अस्पताल के रिटायर्ड मेजर सर्जन डॉ. एमके ढींगरा ने बताया कि बच्चे की जन्म से एक अंगुली ज्यादा थी। जिसमें कुछ दिनों बाद ब्लड सप्लाई रुक गई। जिससे बच्चे के शरीर में इन्फेक्शन हो गया। इस कारणवश बच्चे की सर्जरी करनी पडी। जो करीब आधे घंटे तक चली व सर्जरी सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें