बरवाला बाडाे पट्टी टाेल पर धरने पर बैठे संयुक्त किसान माेर्चा के सदस्य।
बरवाला। संयुक्त किसान माेर्चा (एसकेएम) के सदस्य साेमवार काे बाडाेपट्टी टाेल पर धरना लगाकर बैठ गए। धरने पर बैठे किसानाें व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना था कि टाेल कर्मी आए दिन किसान नेताओं से दुर्व्यवहार करते हैं और टाेल टैक्स के लिए परेशान करते हैं। आरोप है किसान नेता से डबल टैक्स वसूला जा रहा है। दाेपहर काे किसान नेताओं व टाेल प्लाजा के अधिकारियाें के बीच बातचीत हुई। दाेनाें पक्षाें में समझाैता हाेने के बाद किसान नेताओं ने एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया।
समझाैते में तय हुआ कि भविष्य में किसान यूनियन का झंड़ा, आई कार्ड या बैज में से कोई एक चीज होने पर किसान नेताओं से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इससे पहले साेमवार सुबह संयुक्त किसान मोर्चा हिसार की बैठक बाडोपट्टी टोल पर राजू भगत सरसौद की अध्यक्षता में हुई। किसानाें ने दरी बिछाकर टाेल पर धरना शुरू कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि बाडोपट्टी टोल, बद्दोवाला टोल और चौधरीवास टोल एक ही कंपनी के हैं। तीनों टोल पर किसानों के साथ टोल कर्मचारी गुंडागर्दी व बदतमीजी करते हैं। इस मौके पर किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार, मनदीप नथवान, विकास सीसर, राजीव मलिक, सतबीर धायल, हर्षदीप गिल, सरदानंद राजली, करतार सिवाच, संदीप सिवाच, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक, मुकेश घणघस, मुकेश धायल, सोमबीर चौधरीवास, ईश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।