फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हड़ताल का दिखा मिला जुलाअसर, तो रोडवेज में नहीं हुआ चक्का जाम

Thu, 10 Jul 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी हड़ताल के दौरान धोला कुआं के समीप लगे कचरे के ढेर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। 10 बड़ी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशनों के साझे आह्वान पर बुधवार को की गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हांसी में मिलाजुला असर देखने को मिला। हड़ताल के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर देखने को मिले। वहीं बस स्टैंड पर रोडवेज बसें आम दिनों की तरह चलती रहीं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बिजली निगम, रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी सहित असंगठित क्षेत्र के मजदूर भवन निर्माण, मनरेगा मजदूर, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार व स्कीम वर्कर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी व मिड डे मील के कर्मचारी लेबर शेड में इकट्ठा हुए व जनसभा आयोजित की गई। सभा के बाद शहर में प्रदर्शन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान रविंद्र शर्मा, इंटक सुरेंद्र सैनी, एटक सूबे सिंह सीटू महेंद्र सिंह, एआईयूटीयूसी जिला प्रधान सत्यनारायण भाटोल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ प्रधान तुलसीदास वर्मा ने की। मंच संचालन रविंद्र शर्मा ने किया। सभा को इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण नैन, एआईयूटीयूसी के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहर सिंह बांगड़, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, सीटू नेता देशराज, एटक के जिला प्रधान सूबेसिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें