जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर व्यक्ति को संघर्ष के रास्ते पर चलना ही पड़ता है। बिना संघर्ष के कहां कोई सफल हो पाता है। सफलता का वास्तविक आनंद तो संघर्ष से सफलता प्राप्त करने पर ही आता है। कहने को तो देश की आधी आबादी महिलाओं की है, मगर जब बात समान अधिकारों की आती है तो अपने अधिकारों व सपनों को पूरा करने के लिए इस आधी आबादी को जद्दोजहद करनी पड़ती है। बावजूद इसके जब भी इन्हें मौका मिलता है तो यह खुद को साबित करने से चूकती नहीं हैं। अपनी पहचान बनाने के लिए इन्हें समाज ही नहीं, बल्कि अपने ही परिवार से लड़ना पड़ता है। हरियाणा के हिसार में काफी ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने प्रदेश को देश के नक्शे पर एक पहचान दिलाई। आज हरियाणा दिवस पर हम ऐसी ही कुछ प्रतिभाओं से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।
शुरू से ही खेलो में मेरी रुचि रही है। सात साल की उम्र में मैंने कबड्डी, खो-खो, हॉकी इन गेम्स में खेलना शुरू किया था। उसके बाद 2003 में मैंने कराटे खेलना शुरू किया। पापा नहीं चाहते थे कि मैं कराटे खिलाड़ी बनूं लेकिन मां ने मेरा पूरा साथ दिया। मैैंने पापा से छुपकर कराटे खेलना शुरू किया था। पापा से यह बात मैंने और मां ने डेढ़ साल तक छुपाई। जब स्टेट के लिए खेलने में मेरा चयन होने के बाद मैंने पापा से यह बात बताई। गोल्ड मेडल जीत कर हरियाणा को पहचान दिलाई। - विजेता मुदलिया, कराटे प्लेयर
उपलब्धियां
घिराय गांव की रहने वाली बॉक्सर सीवी बूरा ने अपने सपनों की उड़ान भर कर मिसाल बनी थी। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया। रिश्तेदारों के मना करने पर भी माता-पिता ने हमेशा साथ दिया। इसलिए मैंने बड़ी बहन स्वीटी को देख कर बॉक्सिग की शुरुआत की। उनकी सफलता और खेल से प्रभावित होकर मैंने होकर मैंने बॉक्सिंग को चुना। उन्हीं से सीखकर कर मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में पहचान बना पाई। देश के नाम गोल्ड मेडल किया। - सीवी बूरा, बॉक्सर
उपलब्धियां
चोटियां फतह कर खुद को शिखर पर पहुंचाया
हिसार के श्यामलाल बाग गली नंबर 2 निवासी पर्वतारोही रीना भाटी ने विश्व की सात सबसे ऊंची चोटियों में शामिल किलिमंजारो को फतह करके हरियाणा का नाम रोशन किया। मेरा उद्देश्य विपरित स्थितियों में खुद को संभाले रखना है। रीना ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कई चोटियों को फतह किया है। मैंने जनवरी 2019 में 11123 फीट ऊंचे चादर ट्रैक को फतह किया। उन्होंने यह सफर माइनस 20 से 30 डिग्री में तय किया था। 5289 मीटर ऊंची फ्रेंडशिप पीक को समिट किया। - रीना भाटी, पर्वतारोही
उपलब्धि
अन्नू ने 12 साल की उम्र्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड
हिसार के विद्युत नगर में रहने वाली अन्नू यादव नेे 12 साल की उम्र में नया इतिहास रचा। अन्नू ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की 3740 मीटर की ऊंचाई को फतह किया। माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर है जहां माइनस 20 डिग्री तापमान रहता है। जिस पर अन्नू यादव 24 घंटे शिखर पर रुककर भारत देश का तिरंगा लहराएंगे और विश्व रिकॉर्ड बनाया और हरियाणा के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया।
उपलब्धियां