फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिव महापुराण में सुनाए गणेश कार्तिकेय और हनुमान के प्रसंग

विज्ञापन
एमसी कॉलोनी हिसार के भारत माता मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में व्यास कृष्ण शरण शास्त्री क
विज्ञापन
हिसार। एमसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास पंडित कृष्ण शरण शास्त्री महाराज ने भगवान गणेश, कार्तिकेय और हनुमान से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्मसम्मत कार्य करने और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित कृष्ण शरण शास्त्री ने कहा कि धार्मिक कथाएं मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। भगवान शिव और उनके परिवार से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भक्ति, सेवा और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया।
अनिल महता ने बताया कि यह आयोजन समाजसेवी चौधरी फतेहचंद, माता हरबंस कौर और विजय शर्मा की स्मृति में कराया जा रहा है। इसके तहत चार अप्रैल तक प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। वहीं पांच अप्रैल को सुबह हवन के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लता सिंगला, इंदु गोयल, बिमला कथूरिया, सुनीता शर्मा, मधु शर्मा, मनोरमा गुप्ता और अंजू महत्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें