फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान तब खोलेंगे जब पुलिस देगी पहरा

Thu, 25 Feb 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण को लेकर चले आंदोलन और जातीय दंगे के कारण पूरा शहर खौफजदा है। शहर के व्यापारियों ने तो बाजार में दुकानें खोलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


राजगुरु मार्केट में सुबह व्यापारी एकत्र हो गए और कहा कि वे दुकानें तभी खोलेंगे जब उन्हें प्रशासन सुरक्षा देगा। हालांकि व्यापारियों के एकत्र होने के साथ ही सिटी थाना एसएचओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि अब शहर में शांति रहेगी आप बिना डरे अपना व्यापार शुरू करें। इस पर व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि वे तो तभी दुकानें खोलेंगे जब पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी।
विज्ञापन


सिटी थाना एसएचओ ने तुरंत प्रभाव वे दो टीमें राजगुरु मार्केट में सुरक्षा को लेकर लगा दी और पीसीआर को गश्त करने के आदेश दिए। इसके बाद व्यापारियों ने सुबह साढ़े 10 बजे अपनी अपनी दुकानें खोल लीं।

सुबह आकर खड़े रहे दुकानों के सामने
शहर में कर्फ्यू हटने की सूचना पर शहर के मेन मार्केट के व्यापारी बाजार में पहुंचे। सुबह का नजारा कुछ ऐसा था कि मार्केट में पहुंचने के बाद व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों के सामने खड़े रहे। एक दूसरे के इंतजार में कि आखिर दुकानें खोली जा रही हैं या नहीं। काफी देर तक एक भी दुकान मार्केट में नहीं खुली।

सब के सब व्यापारी डरे सहमे इस असमंजस में रहे कि आखिर दुकानें खोले या नहीं। अगर खोल भी ली तो कहीं कोई दंगई आग न लगा दे या तोड़फोड़ न कर दे। व्यापारी बिना पुलिस के आश्वासन के हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे कि वह अपनी दुकानों पर लगे शटर का लॉक तक खोले।

पुलिस ने कहा आज सब जगह शांति
व्यापारियों ने जब दुकानें नहीं खोली और बाजार में एकत्र हुए तो खुफिया तंत्र ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। तुरंत एसएचओ मौके पर पहुंचे और पूछा कि उन्हें क्या परेशानी है। वे दुकानें क्यों नहीं खोल रहे। दुकानदारों ने कहा कि शहर में माहौल ऐसा है सब व्यापारी डरे हुए हैं।

इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा आज सब जगह शांति है ऐसा कुछ नहीं आप बेझिझक अपनी दुकानें खोलें। कुछ व्यापारियों ने कहा कि साहब कैसे विश्वास कर लें। दंगा करने वाले तो अचानक आएंगे और सारा तहस नहस कर चले जाएंगे। हमारे यहां तो मार्केट में पुलिस जवान तैनात करो।
विज्ञापन


व्यापारी डरे हुए हैं, क्योंकि फिलहाल माहौल सुधरा नहीं है। व्यापारी तो आज भी बाजार खोलने को तैयार नहीं थे। प्रशासन ने एनाउंस करवाया कि कर्फ्यू हट गया है, फिलहाल शांति है। व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकते हैं। पर सुरक्षा का सवाल सबसे बड़ा है। इसलिए एकबार व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली। बाद में एसएचओ ने कुछ पुलिस सहायता दी तो व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं।
- राजेंद्र चुटानी, प्रधान बिश्नोई मंदिर मार्केट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें