फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 5 लाख के इनामी बदमाश शक्ति को एसटीएफ ने 2 दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ रोड बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार 5 लाख रुपये के इनामी बदमाश पंजाब के अबोहर निवासी शक्ति कुमार को एसटीएफ ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ से जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार वह अपने साथियों के साथ राजस्थान में कोई वारदात करने की फिराक में था। राजस्थान पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से शक्ति जगह-जगह घूम रहा था और ऐसी जगह तलाशना चाहता था कि जहां वह पुलिस की गिरफ्त से बच सके। हिसार भी वह ऐसी ही जगह तलाशने आया था। दो अक्तूबर को उसे काबू कर लिया गया।
अबोहर में की थी शोरूम मालिक की हत्या : आरोपी शक्ति ने अपने साथी फाजिल्का निवासी राजेंद्र उर्फ बिल्ला और जसकरण उर्फ कट्टा के साथ मिलकर वर्ष 2025 में अबोहर स्थित एक शोरूम के मालिक संजय वर्मा की शोरूम के बाहर गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन

इस वारदात के संबंध में थाना शहर-1 अबोहर में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर पंजाब पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें