फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के सहायक बैंक प्रबंधक विनय के आत्महत्या मामला : मोबाइल बरामदगी करने चंडीगढ़ जा रही पुलिस की गाड़ी का टायर फटा, कांस्टेबल और आरोपी महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित एसबीआई के सहायक बैंक प्रबंधक विनय के आत्महत्या के मामले की आरोपी को चंडीगढ़ लेकर जा रही सिविल लाइन थाना पुलिस की गाड़ी का शनिवार रात सच्चा खेड़ा टोल के पास टायर फट गया। हादसे में सिपाही प्रियंका और आरोपी शालू को चोटें आईं।
विज्ञापन

दोनों को नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रियंका के फ्रैक्चर भी हुआ है। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि पुलिस ने विनय की पत्नी शालू को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था।
पुलिस को उसका मोबाइल बरामद करना था। मामले की जांच अधिकारी अंजू, सिपाही प्रियंका व अन्य पुलिसकर्मी शालू को लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाने के दौरान शालू चंडीगढ़ में रही थी। याचिका खारिज होने के बाद उसने अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया था। रात करीब 8 बजे सच्चा खेड़ा टोल के पास अचानक गाड़ी का टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में प्रियंका और शालू घायल हो गईं। बाद में शालू को वीसी के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें