फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंजाब से पुलिसकर्मी को चकमा देकर पिस्तौल व गाड़ी लेकर भागे लुटेरे ने ओढां में की लूटपाट

Wed, 27 Sep 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां।
विज्ञापन

लूट का एक आरोपी मंगलवार को पंजाब पुलिस के एक कर्मचारी को चकमा देकर उसकी निजी गाड़ी व सरकारी पिस्तौल लेकर फरार हो गया। आरोपी ने ओढां में एक पेट्रोल पंप पर भी लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने सरकारी पिस्तौल से फायर भी किया। पुलिस ने आरोपी को गांव फग्गू के पास गिरफ्तार कर लिया। ओढां पुलिस ने पंप के कारिंदे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पंजाब पुलिस ने गांव जयसिंहवाला निवासी राजवीर उर्फ राजू को 25 सितंबर को गांव पक्का कलां में पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को संगत थाना का एक पुलिसकर्मी आरोपी राजवीर को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर उसका मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल बठिंडा में आया था। पुलिसकर्मी जब कार में चाबी छोड़कर नीचे उतरा तो आरोपी राजवीर गाड़ी लेकर फरार हो गया। कार में पुलिसकर्मी का पिस्तौल भी था। पंजाब पुलिस ने उसका पीछा भी किया। आरोपी राजवीर मंगलवार रात्रि 8 बजकर 20 मिनट पर ओढां में कालांवाली रोड पर स्थित वेद पेट्रो सिटी पर पहुंचा। यहां उसने पंप पर मौजूद दो कारिंदों को कार का टैंक फुल करने के लिए कहा। कारिंदे ने जब तेल के 3500 रुपये मांगे तो आरोपी राजवीर ने सरकारी पिस्तौल से हवाई फायर किया और कारिंदे राजपाल व संदीप पर पिस्तौल तानते हुए नकदी मांगी। कारिंदे राजपाल ने 510 रुपये डर के मारे आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी राजवीर और पैसे की मांग करते हुए दोनों कारिंदों को पंप के दफ्तर में ले गया। आरोपी को वहां नकदी नहीं मिली तो वह गाड़ी लेकर कालांवाली की तरफ फरार हो गया। इसके बाद आरोपी की कार गांव फग्गू में एक खंभे से जा टकराई। इससे आरोपी राजवीर घायल हो गया। सीआईए कालांवाली ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी राजवीर उर्फ राजू शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ डबवाली के अलावा पंजाब क्षेत्र में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। ओढां पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटपाट के आरोप में राजवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओढां में आरोपी ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट की थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी घायल होने के चलते फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अनिल कुमार, थाना प्रभारी (ओढां)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें