फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गंगवा में बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी को धमका स्पीकर कराया बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 10 Mar 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गंगवा गांव में मंदिर के पुजारी को धमकाकर स्पीकर बंद करवा दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में रोष है। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक ने बताया कि कई दिनों से गांव के बाबा रामदेव मंदिर में स्पीकर बंद पड़ा था। इस स्पीकर पर सुबह-शाम आरती व भजन बजाए जाते थे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी नारायण दास व प्रधान दौलतराम ने बताया कि 2 मार्च की सुबह एक व्यक्ति कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ मंदिर में आया और खुद को जज बताकर जबरदस्ती स्पीकर बंद करवा दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर दोबारा से स्पीकर बजाया तो वह सारा सामान उठाकर ले जाएगा। तब से स्पीकर बंद है। इस मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक की।
ग्रामीणों का कहना था कि अगर किसी ग्रामीण को स्पीकर से परेशानी है तो वह इस बारे में अवगत करवाए, उसकी सुनवाई की जाएगी। मगर मंदिर के पुजारी को धमकाना गलत है। ग्रामीण मंगलवार को पुलिस को शिकायत देंगे। इस अवसर पर सरपंच भगवान दास, पंच निहाल सिंह सुथार, बीडीसी मेंबर प्रेम माल, सोनू प्रधान, विनोद गैदर, पवन टाक, सुनील कुमार, सुनील केडी, चंदरभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें