फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लिंक भेजकर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी पुलिस की गिरफ्त में बिहार से पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। साइबर अपराध थाना पुलिस ने फोन पर लिंक भेजकर 95,000 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिहार के विकास व कनौली निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24,000 रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीते दिनों घिराय निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह बैंक एटीएम से रुपये निकाल रहा था। तो एटीएम से रुपये नहीं निकले। धर्मबीर ने गूगल पर एटीएम कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा और नंबर पर बात की। उस नंबर पर आरोपियों ने धर्मबीर के फोन पर लिंक भेजकर धर्मबीर के फोन नंबर के पिछले पांच अक्षर को लिंक में लिखने के लिए कहा। जैसे ही धर्मबीर ने उनके दिए लिंक में नंबर डाले तो 95,105 रुपये बैंक खाते से कट गए। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दुल्हन देखने गया था परिवार, घर में हो गई चोरी
हिसार। गांव बूरे निवासी सुनील ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ दुल्हन देखने के लिए 9 मार्च को बरवाला में दौलतपुर रोड पर गए थे। 9 के कार्यक्रम के चलते 8 मार्च की सुबह ही मकान को ताला लगाकर चले गए थे। सोमवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब हम घर वापस आए तो देखा कि करीब दस हजार रुपये की नकदी व परचून का अन्य सामान चोरी हो चुका था। जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मथुरा से आ रहे युवक का आई फोन चोरी
हिसार। ज्योतिपुरा मोहल्ला निवासी शुभम का आई 15 ट्रेन में चोरी हो गया। रेलवे पुलिस को दी शितायत में शुभम ने बताया कि वह 10 मार्च को ट्रेन में सवार होकर मथुरा से हिसार आ रहा था। मथुरा में रेलवे स्टेशन पर भीड़ में रात करीब एक बजे किसी व्यक्ति ने ट्रेन मे चढ़ते समय आई फोन 15 चोरी कर लिया। रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

होटल में खाना खाने आए युवक पर नुकीले हथियार से हमला

हिसार। ऋषि नगर में दो युवकों ने खाना खाने आए एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि वह मूल रूप से आदमपुर का रहने वाला है। फिलहाल न्यू ऋषिनगर में रहता है। 10 मार्च को रात करीब 1 बजे पर वह व फतेहाबाद निवासी अनिल बस स्टैंड के सामने होटल की बेसमेंट में खाना लेने के लिए गए थे। वहां पहले से ही अन्य 2 युवक खाना खा रहे थे। मेज पर बैठने से पहले एक लड़के को मेरा हाथ लग गया तो उसने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान होटल मालिक सरदार ने बीच-बचाव करा दिया। जब मुकेश और अनिल खाना खाकर बाहर आए तो उन युवकों ने मारपीट की और तेजधार हथियार से कूल्हे, कंधे पर वार कर दिए। अनिल ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें