फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी सीवर लाइनों का होगा सुदृढ़ीकरण, पीवीसी लाइन और स्टील के रॉल से मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
हिसार -मेयर प्रवीण पोपली शहर में सीवरेज लाइनों की सफाई के कार्य का निरीक्षण करते हुए। स्रोत निग
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। शहर में पुरानी डॉट यानी ईंटों से बनी सीवर लाइनों को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है। इन लाइनों के भीतर पीवीसी पाइप और स्टील का रॉल डाला जा रहा है जिससे सीवर लाइन की उम्र करीब 50 साल तक बढ़ सकेगी। इस प्रक्रिया के बाद सीवरेज लाइन में बार-बार रुकावट या जाम की समस्या नहीं आएगी और शहर के मुख्य मार्गों को सीवर ब्लॉक होने पर बार-बार खोदने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। यह जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह ने मेयर प्रवीण पोपली को दी।
शुक्रवार रात करीब एक बजे मेयर ने ऑटो मार्केट के नजदीक जिंदल पार्क के सामने चल रहे सीवरेज लाइनों के सुदृढ़ीकरण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मेयर ने कहा कि शहर में कई क्षेत्रों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आती रही है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सीवरेज लाइनों को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसी चौक से बरवाला चुंगी तक की सीवरेज लाइन का कार्य शुरू :
विभाग के एसडीओ ने बताया कि सीवर लाइन की मजबूती के लिए आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिससे सीवरेज सिस्टम की क्षमता बढ़ेगी और भविष्य में लाइन टूटने या जाम होने की समस्याओं में काफी कमी आएगी। पहले चरण में तुलसी चौक से बरवाला चुंगी तक की सीवरेज लाइन का कार्य शुरू किया गया है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और काम पूरा होने के बाद क्षेत्र की समुचित सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें