फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीएससी नर्सिंग कोर्स की सभी 100 सीटें भरी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग में केवल एक दाखिला

Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय (जीजेयू) में बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए तीसरी काउंसिलिंग शनिवार को आयोजित की गई। बीएससी नर्सिंग में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बची तीन सीटों की श्रेणी बदलकर उन सीटों पर दाखिले किए गए, जिससे बीएससी नर्सिंग की सभी 100 सीटें भर गईं। वहीं, पोस्ट बेसिक नर्सिंग में तीसरी काउंसिलिंग के दौरान 53 सीटें खाली थीं, लेकिन केवल एक दाखिला हुआ।
विवि प्रशासन ने जानकारी दी कि पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए फिर से काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। तीसरी काउंसिलिंग विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। पैरामेडिकल कोर्सेस के लिए दाखिला प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हुई थी, और आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर थी। नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए 23 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 749 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की थी। बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में इस साल से नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए थे। बीएससी नर्सिंग के लिए 100 सीटें और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स की फीस
बीएससी नर्सिंग : पहले साल : 99,000 रुपये, दूसरे साल : 1,04,100 रुपये, फाइनल ईयर : 1,09,200 रुपये
पोस्ट बेसिक नर्सिंग : पहले साल :98,000 रुपये, दूसरे साल : 1,03,100 रुपये, फाइनल ईयर :1,08,200 रुपये


बीएससी नर्सिंग के लिए तीसरी काउंसिलिंग में सभी सीटें भर गई हैं, जबकि पोस्ट बेसिक नर्सिंग में एक सीट पर दाखिला हुआ है। पोस्ट बेसिक नर्सिंग में बची हुई सीटों पर दोबारा काउंसिलिंग की जाएगी। - प्रो. सुमित्रा, डीन फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें