फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन की सबसे ठंडी रही 16 दिसंबर की रात और दिन

विज्ञापन
वीरवार सुबह धुंध में लिपटा नजर आया हिसार का जिंदल टावर। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। इस सीजन का 16 दिसंबर का दिन और रात सबसे ठंडे रहे। स्थिति यह रही कि दिन व रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। 17 से 20 दिसंबर के बीच राज्य में मौसम खुश्क व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके अलावा कहीं-कहीं सुबह हल्की धुंध छाने की संभावना है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही बादल व हल्की धुंध छाई रही। हालांकि सुबह 9 बजे तक धुंध छट गई। मगर बादल छाए रहे। इस कारण से दिन भर में मुश्किल से आधे घंटे धूप निकली, लेकिन वह भी काफी धीमी रही। बादल छाए रहने से दिन के समय भी काफी ठंड रही। इस दौरान दुकानदार अलाव सेंकते नजर आए। दिन ढलने के साथ ठंड और भी बढ़ गई। साथ ही रात को दोबारा से हल्की धुंध छा गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें