हांसी में नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान, पांच वार्डों में की सफाई
हांसी। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को नगर परिषद की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड-1, 5, 16, 19 और 24 में सफाई करवाई गई।
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वार्डों के साथ-साथ प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना और आमजन को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नियमित सफाई के साथ नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालना चाहिए और कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालना चाहिए। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे।