फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर परिषद हाउस की बैठक...बीघड़ चौक पर नहीं लगेंगी ट्रैफिक लाइट, बाल भवन में बनेगी आधुनिक लाइब्रेरी

विज्ञापन
नगर परिषद हाउस की बैठक में मौजूद प्रधान, अ​धिकारी व पार्षद। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को अपराह्न तीन बजे प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की अध्यक्षता में हाउस की बैठक शुरू हुई। बैठक में पार्षद रमेश गिल्होत्रा ने बीघड़ चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सिग्नल लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इस पर एमई नरेंद्र पंवार ने कहा कि बीघड़ चौक पर सिग्नल लाइट नियमों के अनुसार नहीं लगाई जा सकती है, क्योंकि आंबेडकर चौक से बीघड़ चौक की दूरी 500 मीटर से कम है। हालांकि ईओ राजेंद्र सोनी ने कहा कि बीघड़ चौक बनाने के लिए फिजिब्लिटी चेक की जाएगी।
बैठक में पार्षद मोहन लाल नारंग ने बाल भवन में नगर परिषद की तरफ से पुस्तकालय बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे हाउस ने पास कर दिया। ईओ ने कहा कि बाल भवन में आधुनिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी, जो शहर की नई पहचान बनेगी। पार्षद ने जिला पुस्तकालय को शहर में बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन

पार्षद रमेश गिल्होत्रा ने कहा कि ठेकेदारों को दो साल हो गए वर्क ऑर्डर हुए, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। बैठक में उपप्रधान सविता टुटेजा शामिल नहीं हुईं। उधर, मॉनिटरिंग कमेटियों का गठन भी नहीं हो सका। बैठक में 20 पार्षदों के अलावा एसओ सुरेंद्र रोहिल्ला, लेखाकार नवीन भाटिया, जेई शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद रवि मेहता ने बैठक में कहा कि तीन साल बाद भी साइन बोर्ड नहीं लग पाएं है। हर बैठक में टेंडर का आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें