फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रतिया नगर पालिका के बजट के लिए आज 7वीं बार बुलाई पार्षदों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। अविश्वास प्रस्ताव के खारिज हो जाने के बाद प्रशासन ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में नगर पालिका का बजट पास करने के लिए पार्षदों की मीटिंग बुधवार को सुबह 9:30 बजे बुलाई गई है।
विज्ञापन

इसके लिए नगर पालिका सचिव ने उपप्रधान के अलावा पार्षदों को मीटिंग के लिए पत्र जारी कर दिया है। सांसद कुमारी शैलजा और विधायक जरनैल सिंह को भी मीटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि रतिया नगर पालिका का बजट पार्षदों की गुटबाजी के कारण पिछले कई महीनों से पास नहीं हो रहा। नगर पालिका अधिकारी बजट पास करने के लिए पहले भी 6 बार नगर पार्षदों की मीटिंग बुलाई जा चुकी है। लेकिन पार्षदों की आपसी गुटबाजी के कारण बजट पास नहीं हो पा रहा और अब 4 जून को सातवीं बार मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन

पार्षदों की आपसी गुटबाजी के चलते पहले भी नगर पालिका के प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ 14 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था, लेकिन जब अविश्वास प्रस्ताव हुआ तो उसमें पार्षद बंट गए और मात्र 11 ही पार्षद अविश्वास प्रस्ताव पर पहुंच पाए थे। जिस कारण अविश्वास प्रस्ताव प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया था।
अविश्वास प्रस्ताव रद्द होने के बाद पहली बार नगर पालिका प्रशासन द्वारा बजट पास करने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया है कि बजट पास करने के लिए चार जून को सुबह साढ़े 9 बजे पार्षदों की मीटिंग बुलाई गई है और पार्षदों को मीटिंग के लिए पत्र भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें