हिसार। नगर निगम ने सोमवार को दिल्ली रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान निगम की तहबाजारी शाखा के कर्मचारियों ने फुटपाथ पर खड़ी रेहड़ियों को हटवाया। निगम प्रशासन की मानें तो उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
बता दें कि अमर उजाला ने अभियान फुटपाथ हमारा हक के तहत दिल्ली रोड किनारे फुटपाथ पर जगह-जगह किए गए कब्जों को चिह्नित करते हुए 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक समाचार प्रकाशित किए। इस खबरों के माध्यम से बताया कि फुटपाथ पर कब्जे होने से पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे पैदल राहगीर के साथ हादसा होने की संभावना बनी रहती है। साथ ही वाहन चालकों को भी वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
औद्योगिक क्षेत्र से पुष्पा कॉम्प्लेक्स तक हटवाया अतिक्रमण
इस दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने औद्योगिक क्षेत्र से पुष्पा कॉम्प्लेक्स तक सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को हटवाया। रेहड़ियां हटने से फुटपाथ काफी खाली-खाली सा हो गया। हालांकि अभी भी फुटपाथ को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इस पर गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। मगर इन गाड़ियों को हटवाने में निगम की तहबाजारी टीम ने असमर्थता जताई। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस ही इन गाड़ियों को यहां से हटवा सकती है।
सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन के शौचालयों के दरवाजों में लटके ताले। स्रोत : संवाद
सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन के शौचालयों के दरवाजों में लटके ताले। स्रोत : संवाद