गर्मी ने अपना असर दिखाया शुरू कर दिया है। इसके साथ ही शहर निवासी कृष्ण कौशिक अपनी चलती फिरती प्या?
- फोटो : Hisar
हिसार। मार्च बीतने के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 40.7 व फार्म एरिया में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 19 मार्च को फार्म एरिया का दिन का तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वैसे पिछले 11 वर्षों में मार्च माह में दिन का तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा। हालांकि 31 मार्च 1945 को शहर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो आज तक रिकॉर्ड भी है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 31 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में बीच बीच में हवाएं चल सकती हैं।
प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान की स्थिति
शहर अधिकतम तापमान
नारनौल 41.5
रोहतक 39.3
सिरसा 41.6
गुरुग्राम 40.8
भिवानी 38.7
हिसार 42.0