फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: थाने में महिला को अमानवीय यातनाएं देने का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा, डीएसपी ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर-14 की झुग्गियों में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला को चोरी के आरोप में थाने में अमानवीय यातनाएं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता अभी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं, बुधवार को पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए जय भीम आर्मी व अन्य संगठनों ने धरना दिया।
विज्ञापन

संगठन के सदस्यों ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी को भी इस घटना से अवगत कराया। संजय चौहान ने बताया कि आज सिटी डीएसपी सुनील कुमार पीड़ित महिला के बयान लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान महिला ने डीएसपी को पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने की दास्तां बताई।
चौहान ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से अमानवीय व्यवहार करते हुए महिला की गिरफ्तारी व पूछताछ के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुली उल्लंघना की है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएसपी सिटी थाना सुनील कुमार ने महिला के बयान ले लिए हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे एसपी से बात कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे। पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं, यदि अब भी 24 घंटे के भीतर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई नहीं करती तो सभी संगठन मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भानखड़, सुनील चौहान प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप राजौरिया जोन प्रभारी, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान रामफल बौद्ध, बलबीर मुंडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें