फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नतमस्तक मेयर...बोले-मेरा हिसार मेरा स्वाभिमान ध्येय पर करेंगे कार्य

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के गेट पर नतमस्तक मेयर प्रवीण पोपली। 
विज्ञापन
हिसार। नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पद की जिम्मेदारी संभाली। नगर निगम पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले कार्यालय को नमन किया और फिर गेट पर नतमस्तक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा हिसार, मेरा स्वाभिमान के ध्येय पर कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

इससे पहले निगमायुक्त नीरज सहित सभी अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मेयर के स्वागत में निगम कार्यालय में रेड कारपेट बिछाया गया। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, भाजपा नेता रामनिवास राड़ा व जगदीश जिंदल की मौजूदगी में मेयर ने पदभार ग्रहण किया।
हिसार को आदर्श शहर बनाएंगे पत्रकारों से बातचीत में पोपली ने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें प्रथम नागरिक का दायित्व सौंपा है, उस दायित्व का निर्वहन करते हुए वह निगम क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं को देने का पूरा प्रयास करेंगे। मेरा हिसार, मेरा स्वाभिमान के ध्येय पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

हिसार को एक आदर्श शहर बनाना है। पत्रकारों के सफाई के सवाल पर मेयर ने कहा, कुछ शिकायतें उनके पास भी आई हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से बात की है। समाधान जल्द करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मानें तो 50 से 70 प्रतिशत प्रॉपर्टी आईडी का डाटा सही किया जा चुका है। जिन प्रॉपर्टी आईडी में दिक्कत रह गई, उनका वर्गीकरण कर समाधान किया जाएगा। सीवर-पानी की समस्याओं के सवाल पर मेयर ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करवाएंगे। उनके पास पहली समस्या पेयजल की आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें