फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक करोड़ से अधिक राशि से मंडी का होगा कायाकल्प

Tue, 14 Jul 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने 109.98 लाख (1.0998 करोड़) रुपये की लागत से नई अनाज मंडी एवं अतिरिक्त अनाज मंडी में आंतरिक सड़कों और शेडों के जीर्णोद्धार कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से यह विकास कार्य किया जाएगा। इस निर्माण एवं मरम्मत कार्य को 10 माह की अवधि में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के माध्यम से मंडी परिसर की आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत, आवश्यक सुदृढ़ीकरण तथा शेडों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इससे मंडी में आने वाले किसानों, आढ़तियों, मजदूरों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
मंडी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ कृषि उपज के आवागमन और भंडारण व्यवस्था को भी अधिक सुगम बनाया जाएगा। इस अवसर विधायक ने कहा कि नई अनाज मंडी और अतिरिक्त अनाज मंडी में वर्षों से उपयोग में आ रही सड़कों व शेडों के जीर्णोद्धार की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़कों की बेहतर स्थिति से कृषि उपज के परिवहन में सुविधा होगी जबकि शेडों के सुधार से फसलों को मौसम की मार से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दिनेश धवन, सचिव बसाउ राम, विजेन्द्र सिंह,मुकेश बंसल, जस्सी मक्कड़, अशोक दलिया सहित अनेक आढ़ती, किसान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें