फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा की सूची एवं कार्यकारिणी मंजूरी अभी तक लंबित : सुभाष देहड़ू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व सदस्य देवेन्द्र बुड़िया की ओर से की गई चुनाव की घोषणा की शिकायत सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स मुरादाबाद (यूपी) तक पहुंच गई है। शिकायत में देवेन्द्र बुड़िया पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य करने व समाज को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। महासभा की सूची एवं कार्यकारिणी की मंजूरी संबंधी मामला लंबे समय से संबंधित कार्यालय में लंबित है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चन्द्र देहूडू ने रजिस्ट्रार को शिकायत भेजते हुए अवगत करवाया है कि महासभा के पूर्व सदस्य देवेन्द्र बुडि़या की ओर से 13 मई 2026 को महासभा के चुनाव करवाने संबंधी कार्यक्रम घोषित किया गया है। उनकी सदस्यता पूर्व में ही महासभा द्वारा अनियमितताओं एवं नैतिक आधारों पर समाप्त की जा चुकी है।
महासभा के सदस्यों और समाज को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित सोसायटी एवं प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए देवेन्द्र बूडिया को नोटिस जारी कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाए तथा उन्हें महासभा के नाम पर किसी भी प्रकार की गतिविधि करने से रोका जाए, ताकि समाज एवं संगठन के हित सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन



यह एलान किया था
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के प्रधान देवेंद्र बुडिया ने मुख्य महंत भगवान दास मुख्य चुनाव अधिकारी, बिश्नोई धर्मशाला कृष्णपुरी लाइनपार जिला मुरादाबाद से निर्धारित तिथियों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। राज्य प्रभारी हरियाणा अनिल भांभू ने बताया कि 17 जून को नामांकन, 18 जून को नामांकन पत्रों की जांच, 19 जून को नाम वापसी और 20 जून को वैध मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान एवं मतगणना 27 जून को मुक्तिधाम मुकाम, नोखा (बीकानेर) में होगी। मतदान प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना लाइव की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें