फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिंदल चौक का शराब ठेका सबसे महंगा, 25 करोड़ में नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शराब बिक्री और इससे कमाई का आलम यह है कि हिसार में जिंदल चौक स्थित ठेका 25 करोड़ में नीलाम किया गया है।जिला आबकारी विभाग के 75 जोन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन नीलामी की गई। इस दौरान 50 शराब ठेकाें की नीलामी की गई और 395 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य रखा गय। इसके बदले आबकारी विभाग को 434 करोड़ का राजस्व मिलेगा। पिछले साल के मुकाबले यह करीब 11 प्रतिशत अधिक हैै।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने जिले में शराब ठेकों की नीलामी के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार में एडीसी सी जयाश्रद्धा, डीईटीसी एक्साइज राजेश सिहाग, डीईटीसी तरुण लांबा की कमेटी की मौजूदगी में ऑनलाइन नीलामी की गई। जिले के 150 शराब ठेकों को 75 जोन में बांटा गया है। इसमें 15 जोन हिसार शहर में हैं। इस दौरान हिसार में जिंदल चौक के पास स्थित शराब ठेका 24 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपये में बिका, जो जिले भर में सबसे अधिक है। जिला पार्षद आशीष गोदारा उर्फ कुक्की की कंपनी नवप्रीत हॉस्पिटेलिटी एलएलपी ने सबसे अधिक 152 करोड़ रुपये के टेंडर भरे। इस कंपनी ने 12 ग्रुप लिए हैं। कंपनी को 31 मार्च 2027 तक शराब बेचने का अधिकार मिला है। नई कंपनी 12 जून 2025 से कार्य संभालेंगी। जिंदल चौक का ठेका भी नवप्रीत हॉस्पिटेलिटी एलएलपी को मिला है पिछले साल के मुकाबले यह ठेका 20 प्रतिशत अधिक राशि पर बिका।
25 जोन के टेंडर नहीं हुए : लोहान
आबकारी विभाग के निरीक्षक संदीप लोहान ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी में ओवरऑल 11 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। 25 जोन के टेंडर नहीं हो सके हैं। इसके लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। नई तारीख मिलने के बाद दोबारा से आवेदन मांगे जाएंगे। कोरोना के कारण बिगड़े शेड्यूल को ठीक करने के लिए इस बार 21 महीने 18 दिन के लिए टेंडर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें