फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सात लोगों ने की आत्महत्या: हिसार से था प्रवीन मित्तल का परिवार, 12 साल पहले छोड़ दिया था घर

Tue, 27 May 2025 06:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

पंचकूला में कर्ज में डूबे होने के चलते सुसाइड करने वाला प्रवीन मित्तल का परिवार मूल रूप से हिसार के बरवाला उपमंडल का रहने वाला है। करीब 12 साल पहले परिवार बरवाला से उत्तराखंड में शिफ्ट हो गया गया था।
 
विज्ञापन
पंचकूला सुसाइड केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में कर्ज में डूबे होने के चलते सुसाइड करने वाला प्रवीन मित्तल का परिवार मूल रूप से हिसार के बरवाला उपमंडल का रहने वाला है। करीब 12 साल पहले परिवार बरवाला से उत्तराखंड में शिफ्ट हो गया गया था।

विज्ञापन


व्यापारी प्रवीन मित्तल उनके पिता देशराज मित्तल सहित परिवार के सात लोगों ने सोमवार की रात एक साथ आत्महत्या कर ली थी। प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था।

जानकारी के मुताबिक प्रवीन मित्तल मूल रूप से गांव खरक पूनिया का रहने वाला है। परिवार बरवाला की गीता कॉलोनी में आकर बस गया था। करीब 12 साल पहले परिवार बरवाला की गीता कॉलोनी से अपना मकान बेचकर देहरादून शिफ्ट हो गया था जिसके बाद से इस परिवार का बरवाला आना काफी कम हो गया था।
विज्ञापन


प्रवीन मित्तल के चचेरे भाई मुकेश मित्तल और नरेंद्र मित्तल हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंचकूला के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्य कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंचकूला में सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें