फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी के भतीजे का अपहरणकर्ता एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने शनिवार दोपहर को अपहरण किए गए फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे को रविवार अलसुबह सकुशल बरामद करने के बाद शाम को साजिशकर्ता रावतखेड़ा निवासी रवि को काबू कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रवि को हिसार अदालत में पेश किया, जहां पुलिस की मांग पर रवि को एक दिन के पुलिस रिमांड पर आदमपुर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से सुंदर का अपहरण कर फिरौती मांगने के कारणों व उसके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। उन्होंने बताया कि रवि को मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। ज्ञात रहे कि शनिवार दोपहर को फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम के भतीजे सुंदर का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें