फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स का राष्ट्रीय सम्मेलन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 26 से 28 नवंबर तक इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स का 85वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. एसके पाहुजा ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर के संस्थानों, नीति निर्धारकों, सरकारी एवं निजी औद्योगिक संस्थानों और देश-विदेश से प्रख्यात शिक्षाविद् भाग लेंगे। प्रतिभागियों द्वारा सम्मेलन में कृषि अर्थशास्त्र से संबंधित विभिन्न तकनीकी सत्र एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में वैज्ञानिकों द्वारा जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, नवाचार, नवीनतम तकनीकों एवं भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान 250 से अधिक वैज्ञानिक भाग लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें