हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में सोमवार को एमएससी बॉटनी के विद्यार्थियों ने अधूरे पाठ्यक्रम के बावजूद परीक्षा की डेटशीट जारी किए जाने के विरोध में वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि विभाग ने अभी तक पूरा पाठ्यक्रम नहीं करवाया है, ऐसे में अचानक डेटशीट घोषित करना उनके लिए अनुचित है।
इनसो के छात्र नेता अज्जू घनघस ने कहा कि विश्वविद्यालय को छात्रों की समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले पाठ्यक्रम पूरा कराया जाए। छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और जारी पुरानी डेटशीट को सस्पेंड करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने छात्रों से बैठक कर आश्वासन दिया कि नई डेटशीट तभी जारी की जाएगी, जब विभाग की ओर से सिलेबस पूरा करवाया जाएगा। इनसो टीम ने प्रशासन के फैसले पर प्रदर्शन समाप्त किया गया संवाद