फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना फेरे दुल्हन बनी युवती 15 दिन बाद गहने-नकदी लेकर फुर्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव पाबड़ा निवासी जगदीश से माला डाल शादी करने वाली युवती 15 दिन बाद गहने व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने जगदीश की शिकायत पर गांव पनिहार निवासी सुरेश, गांव बालक हाल आबाद उकलाना मंडी के बलजीत सोनी, किरण देवी और रूबी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगदीश ने कहा कि सुरेश पनिहार का गांव में आना-जाना था। आरोप है कि सुरेश ने कहा कि वह मेरा रिश्ता करवा देगा। इसके लिए उसे तीन लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद चार अगस्त को सुरेश गाड़ी लेकर आया, उसके साथ बलजीत सोनी भी था। वे दोनों उसे, उसके पिता और भाई को जाटान रोड पीपल वाली गली पानीपत के एक दफ्तर में ले गए। जहां किरण और रूबी पहले से मौजूद थीं। इस दौरान आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये ले लिए। वहीं पर उन्होंने रूबी और उसकी माला डालकर फोटो खींच बिना फेरों के शादी करवा दी। जब शादी का सुबूत और रूबी की आईडी मांगी तो किरण ने कहा कि बाद में दे देंगे। इस पर सुरेश व बलजीत ने कहा कि तुझे क्या चिंता है हम बैठे हैं, सारा काम करवा देंगे। शादी के बाद रुबी कुछ दिन साथ रही। इसके बाद एक दिन मां के घर में रखे गहने व 10 हजार रुपये लेकर रूबी घर से भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें