फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जनगणना का पहला चरण 1 मई से, मकान सूचीकरण और गणना होगी

Fri, 13 Mar 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में वीरवार को जनगणना-2027 की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान जनगणना में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को दो चरणों में प्रक्रिया पूर्ण के निर्देश दिए गए। पहला चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 30 मई तक होगा जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम एवं जनगणना जिला नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने बताया कि इस बार जिले में जनकल्याण की थीम पर पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली से होगी। नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प मिलेगा। वे निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज कर सकेंगे। सबमिट करने पर उन्हें एसएमएस व ई-मेल द्वारा सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी मिलेगी।
गणनाकर्मी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे जो उनके निजी मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल होगा और ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा। नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वतः सिंक्रोनाइज (डाटा अपडेट होना) हो जाएगा। एप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक आधारित डैशबोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जनगणना विभाग के हरियाणा के उपनिदेशक प्रमोद कुमार, मास्टर ट्रेनर रमा, जनगणना जिला समन्वयक अरुण कुमार नेगी, तहसीलदार डॉ अनिल कुमार विढान, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें