फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी थी आरसीबी में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की राजगुरु मार्केट में स्थित राम चाट भंडार (आरसीबी) सहित चार दुकानों में आग गैस सिलिंडर लीक होने की वजह से लगी थी। आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए घटना के एक दिन बाद बुधवार को दमकल विभाग ने एनडीआरएफ के साथ रेस्टोरेंट की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम इसी नतीजे पर पहुंची कि गैस सिलिंडर में हुई लीकेज के कारण ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे आरसीबी की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैलती गई और आसपास की चार दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। 10 दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में नेपाल निवासी एक 14 वर्षीय किशोर की भी मौत हो गई थी।
दमकल अधिकारियों की मानें तो इस हादसे में आग बड़ी तेजी से फैली। अगर आग शॉर्ट सर्किट से लगती तो इतनी तेजी से नहीं फैलती। दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट से जो सिलिंडर मिले, वह भी कुछ खाली व कुछ भरे मिले। इसके अलावा मौके पर एलपीजी की गंध भी महसूस हुई।
विज्ञापन

चिंगारी के पैदा होने से एलपीजी ने पकड़ी आग
अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर लीक होने से गैस फैली हुई थी। संभावना है कि बीड़ी या सिगरेट के जलाने, लाइट स्विच ऑन या ऑफ करने या लाइट के ज्यादा आने से हुए शॉट सर्किट के कारण चिंगारी पैदा हुई, जिससे यह आग लगी।
हवा के साथ मिलकर ज्यादा ज्वलनशील हो जाती है एलपीजी
दमकल अधिकारियों के अनुसार एलपीजी हवा से भारी होती है, जिस कारण यह गैस नीचे आएगी। फिर जिस तरफ की हवा चलेगी, उस तरफ यह चली जाएगी। हवा के साथ मिलकर यह गैस ज्यादा ज्वलनशील रूप धारण कर लेती है।
बिल्डिंग में रखा सारा सामान जला
टीम ने बताया कि बिल्डिंग में रखा सारा सामान पूरी तरह से जला हुआ है। यह बिल्डिंग पिलरों पर बनी हुई है, जिस कारण से बिल्डिंग को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस बारे में बीएंडआर के अधिकारी ज्यादा बता सकेंगे कि बिल्डिंग सही हालत में है या इसे तोड़कर नई सिरे से बनाना पड़ेगा।
बुधवार शाम को आरसीबी की बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में यही सामने आया कि आग गैस सिलिंडर में लीकेज होने के कारण लगी। - दलबीर नैन, जिला फायर अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें