फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था परिवार, पीछे से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। कीर्ति नगर निवासी परिवार को शादी में जाना उस समय महंगा पड़ गया जब अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर निवासी धनसिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को वे परिवार सहित अग्रोहा मोड़ शादी में गए थे। 12 दिसंबर को वापस आकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था और ड्रेसिंग टेबल में रखी 60 ग्राम चांदी की पाजेब की जोड़ी, तीन ग्राम सोने का लाकेट व पांच हजार रुपये की नगदी अज्ञात चोर घर की दीवार के ऊपर से आकर चोरी करके ले गए। पुलिस ने धनसिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

----
मंदिर का दानपात्र तोड़ नगदी चुरा ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी आदमपुर। गांव दड़ौली में मंदिर का दानपात्र तोड़कर अज्ञात चोर नगदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़ौली निवासी उमेद सिंह जांगड़ा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब वह मंदिर में धूपबत्ती करने आया तो उसे मंदिर के पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली और दानपात्र टूटा हुआ था। उमेद सिंह ने बताया कि चोर मंदिर के दानपात्र से करीब 7-8 हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें