फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: धरने पर बेहोश हुई छात्रा की हालत में आया सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लुवास में धरना दे रहे विद्यार्थियों में से एक छात्रा वीरवार रात को रोष मार्च के बाद बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे विवि के कैंपस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज करवाया गया और शुक्रवार को दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। छात्रा वापस धरना स्थल पर बैठ गई। वहीं मामले को लेकर विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उन्हें उनके संस्थान की तरफ से समझौता करने के भी प्रस्ताव आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईआईवीईआर बहु अकबुरपुर के बीवीएससी के विद्यार्थी विवि परिसर में पेपर करवाने और विवि की तरफ से ही इंटर्नशिप की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं धरने पर बैठने वाले विद्यार्थियों में से हर रोज छह विद्यार्थी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तब उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा तब तक उनका प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। विद्यार्थी लुवास में कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे हैं।
बता दें कि आईआईवीईआर बहु अकबुरपुर के बीवीएससी के विद्यार्थी पिछले 15 दिनों से लुवास में धरने पर बैठे हैं और मांगों को लेकर कई वेटरनरी एसोसिएशनों का समर्थन भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों का कहना है कि विवि की तरफ से उन्हें मामले में को ई संतुष्टजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि फीस बढ़ोतरी का उनका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जिसमें 26 फरवरी को अगली सुनवाई होनी है। वहीं कोर्ट में संस्थान के से कोर्ट के आदेश पर लाए गए हाजिरी रजिस्टर का शपथपत्र भी विश्वविद्यालय की तरफ से कोर्ट में जमा करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें