फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हर्ष फायरिंग के लिए लाइसेंसी हथियार देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने के मामले में लाइसेंसी हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार की गई।
विज्ञापन

थाना सदर हांसी पुलिस टीम ने इस केस में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी जगदीश निवासी गांव कुम्हारियां जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने लाइसेंसी हथियार को गैरकानूनी रूप से एक अन्य व्यक्ति को दिया था।
पुलिस के अनुसार यह मामला 12 मार्च को उस समय सामने आया, जब गांव सिंघवा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान अतुल निवासी सिसाय बोलान ने सार्वजनिक रूप से हर्ष फायरिंग की थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फायरिंग के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार जगदीश का था, जिसे उसने खुद की जिम्मेदारी पर अतुल को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें