फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 5 हजार रुपये का इनामी हत्या का आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, वारदात के बाद दुबई भाग गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उकलाना पुलिस ने होटल संचालक बलवान सिंह की हत्या के मामले में पांचवें आरोपी पांच हजार रुपये के इनामी भीमेवाला निवासी अजय को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। अजय ने करीब पौने दो साल पहले वारदात को अंजाम दिया और फिर दुबई भाग गया था। आरोपी को अदालत के आदेश पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुंडू ने बताया कि होटल संचालक जींद जिले के जुल्हेडा निवासी बलवान सिंह टोहाना सुरेवाला रोड पर शिव स्टार नाम से होटल चलाता था। वह शराब ठेकों का भी काम करता था। हत्या में शामिल पहले से गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपने गांव भीमेवाला के नजदीक शराब के ठेके ले रखे थे। सुरेंद्र सिंह, बलवान सिंह पर शक करता था कि वह अपने होटल में बाहर से शराब लाकर बेचता है। आरोप है कि इसी रंजिश में 18 जून 2023 को आरोपी सुरेंद्र सिंह, मनोज, अजय, रणधीर और अजय ने होटल में घुसकर बलवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बलवान सिंह की पत्नी की शिकायत पर थाना उकलाना में अभियोग अंकित किया गया था।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुंडू ने बताया कि वारदात के उपरांत आरोपी दुबई भाग गया था। वहां से लौटने पर वह डिलिवरी ब्वॉय का काम करने लगा। अब पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी सुरेंद्र, मनोज, अजय और रणधीर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें