फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गाड़ी से टक्कर मारकर पिता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आदमपुर थाना पुलिस ने सोमवार को गांव महलसरा निवासी मेवा सिंह की हत्या करने के मामले में महलसरा निवासी शैलेंद्र उर्फ कप्तान को गिरफ्तार किया गया है। आदमपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि उक्त आरोपी शैलेंद्र उर्फ कप्तान ने आपसी कहासुनी के चलते अपने पिता मेवा सिंह को जान से मारने की नीयत से 17 मई 2025 को गाड़ी से टक्कर मारी थी। अस्पताल में उपचार के दौरान मेवासिंह की मौत हो गई। थाना आदमपुर में महलसरा निवासी रामनिवास की शिकायत पर उक्त नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रामनिवास ने बताया कि वे तीन भाई-बहन है। 17 मई की सुबह उसके पिता मेवा सिंह अपने घर से घूमने के लिए निकले थे। मेरा भाई अपनी गाड़ी लेकर आया और मेरे पिता को जान से मारने की नीयत से उनमें गाड़ी से सीधी टक्कर मार दी। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें