फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी रेलवे ओवरब्रिज से कूदी , टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सब्जी मंडी रेलवे ओवरब्रिज से शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे शहर की एक 15 वर्षीय किशोरी ने छलांग लगा दी। किशोरी को काफी गंभीर चोटे आईं हैं। लड़की की टांग टूटी गई है। जीआरपी पुलिस मौके जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जीआरपी ने किशोरी को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जीआरपी एसआई राधेश्याम ने बताया कि किशोरी की हालात गंभीर बनी हुई। देर शाम तक किशोरी के बयान दर्ज नहीं हो पाए। किशोरी ने छलांग क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शायद इसी कारण उसने छलांग लगाई है। गनीमत रही कि जिस समय लड़की ने छलांग लगाई उस समय ट्रेन नहीं आई। किशोरी के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने आकर लोगों ने इधर-उधर किया। वहीं लोगों में इसी बात की चर्चा थी कि आखिर लड़की ने किस कारण छलांग लगाई है। जीआरपी एसआई राधे श्याम ने बताया कि लड़की के ब्यान दर्ज होने के बाद ही अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल किशोरी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें