फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वार्ता विफल, आज आधे दिन बाधित रहेगी सफाई व्यवस्था

Thu, 01 Jan 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुई वार्ता विफल हो गई। इसके चलते कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को आधे दिन तक सफाई कार्य बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा 30 दिसंबर को सौंपे गए मांग पत्र को लेकर वीरवार को अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा के साथ बैठक हुई। बैठक में सफाई पखवाड़े के तहत रखे गए 200 सफाई कर्मचारियों को रोजगार देने, एचकेआरएन के 65 कर्मचारियों का वेतन जारी करने व उनके नाम पोर्टल पर दर्ज करने, कर्मचारियों के निलंबन पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक के दौरान निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, जिससे वार्ता विफल रही। इसके बाद कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर निगम प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू, जिला प्रधान सनी सारसर, वरिष्ठ प्रधान धर्मपाल, सचिव अनिल डोली, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, उपप्रधान अजीत सहित मनदीप, संदीप, सोमवीर, मुरारी, बख्शीश, राजू और सुखदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें