हिसार में हुए हादसों में मृतकों में एक व्यक्ति रावलवास कलां गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा पीरांवाली गांव का निवासी है। दोनों हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए।
नए साल की शुरुआत में हिसार जिले में सड़क हादसों ने दो लोगों की जान ले ली। रावलवास और पीरांवाली गांव के पास हुए इन हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में एक व्यक्ति रावलवास कलां गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा पीरांवाली गांव का निवासी है। दोनों हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए।
विज्ञापन
एक हादसा बाइक और स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर होने से हुआ है। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। शवों को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।