हिसार। 33वीं हरियाणा स्टेट जूनियर और 8वीं कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में हिसार की पिंकी ने 46 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा महक, रवि व अरुण ने रजत पदक और शिवम, मयंक, हर्षवर्धन, कुलबीर, वासु, पूजा, लक्ष्मी, निकिता ने कांस्य पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों का हिसार पहुंचने पर स्वागत किया गया।
चैंपियनशिप अंबाला छावनी के मुकेश आनंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चेयरमैन जीडी छिब्बर, प्रधान एमएस आनंद और महासचिव जसबीर सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। पैरा ताइक्वांडो के चेयरमैन डॉ. एसके गुलाटी, प्रधान सुनीता बहल, उपप्रधान नितिन ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नीरू ग्रोवर, महासचिव प्रवीन कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी संजय डालमिया व विजय गुप्ता ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा। प्रतियोगिता में हिसार टीम के महासचिव प्रवीन कुमार व कोच आकाश, नवीन, अनवर व प्रवीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।